ePaper

Sitamarhi : ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 गुमशुदा मोबाइल बरामद

Updated at : 16 Sep 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi : ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 गुमशुदा मोबाइल बरामद

सीतामढ़ी जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 चोरी गयी अथवा गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 चोरी गयी अथवा गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया. एसपी अमित रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 28 मोबाइल धारकों को उनकेे गुम व चोरी गयी मोबाइल सौंपा. एसपी ने पत्रकारों को बताया कि मोबाइल फोन को डीआइयू टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से खोज निकाला. आमजन से अपील है कि चोरी या गुम हुए मोबाइल की शिकायत थानों के साथ-साथ सीइआइआर पोर्टल पर भी दर्ज करें, जिससे मोबाइल ट्रैक करने में आसानी हो सके. एसपी ने बताया कि सत्यापन के उपरांत 18 मोबाइल फोन उनके असली धारकों को सौंपा गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी. शेष 10 मोबाइल धारकों को सूचना दे दी गयी है, जो जल्द ही पुलिस कार्यालय से अपने फोन प्राप्त करेंगे. डीआइयू टीम का योगदान सराहनीय रहा है. उनकी मेहनत और लगन से लोगों के खोए हुए मोबाइल वापस मिलने से जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन