sitamarhi news: रेलवे स्टेशन से 25 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

रेल थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जांच के दौरान बोरा में लावारिस पड़ा 25 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. रेल थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जांच के दौरान बोरा में लावारिस पड़ा 25 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर किंग कुंदन ने इसकी पुष्टि की है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पिकअप से 1000 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार बोखड़ा. थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की रात गुप्त सूचना पर धाधी गांव में छापेमारी कर पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. वहीं, एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के अरुण कुमार झा उर्फ फूलबाबू झा के रुप में की गयी है. जब्त शराब की मात्रा करीब एक हजार लीटर बतायी गयी है. मौके से तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन