होमगार्ड बहाली का तीसरा चरण संपन्न, 1400 में से 206 अभ्यर्थी पाए गए सफल

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Jun 2025 7:40 PM

विज्ञापन

सिमरा स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को होमगार्ड बहाली के तीसरे दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. निर्धारित 1400 में से 832 अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सिमरा स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को होमगार्ड बहाली के तीसरे दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. निर्धारित 1400 में से 832 अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. विभिन्न चरणों से गुजरते हुए कुल 206 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफलता प्राप्त की. दूसरे दिन की शुरुआत 1600 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें 219 अभ्यर्थी ही समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी कर सके. इसके बाद ऊंचाई एवं सीना माप में 13 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए. ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक जैसी चुनौतियों में 206 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, 206 अभ्यर्थी ने होमगार्ड कि शारीरिक दक्षता परीक्षा मे बाजी मारी है. पूरी प्रक्रिया पुलिस विभाग की देखरेख में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई. डीएसपी होमगार्ड गौतम कुमार के निर्देश पर पूरी चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. साथ ही, तैनात दंडाधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन