कार से 15 कार्टून सौंफी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को रेवासी बाजार चौक से वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई कार से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित सौंफी शराब जब्त की है.
रीगा. थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को रेवासी बाजार चौक से वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई कार से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित सौंफी शराब जब्त की है. साथ ही कार सवार तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी शिवधारी महतो के पुत्र जीनिस महतो के रुप में की गयी है. कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे पुअनि लालमोहन हरिजन ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त कार से 15 कार्टून (135 लीटर) सौंफी शराब बरामद की गयी है. पुलिस टीम को देखकर कार में सवार अन्य तस्कर भागने में सफल रहा. तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर लिया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




