निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

डुमरा कोर्ट : जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को एक सादे समारोह का आयोजन निर्वाची पदाधिकारी अलिमर्दन नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद यादव, टीएन झा, पूर्व अध्यक्ष जय देव झा, वरीय अधिवक्ता […]
डुमरा कोर्ट : जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को एक सादे समारोह का आयोजन निर्वाची पदाधिकारी अलिमर्दन नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद यादव, टीएन झा, पूर्व अध्यक्ष जय देव झा, वरीय अधिवक्ता रामनरेश सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह व अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे. सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया. वहीं पूर्व अध्यक्ष जय देव झा ने निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




