सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी में ''''लेटलतीफी'''' पड़ी भारी, 4 डॉक्टरों का वेतन रोका

Published by :KAUSHLENDRA RAMAN
Published at :26 Apr 2026 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी में ''''लेटलतीफी'''' पड़ी भारी, 4 डॉक्टरों का वेतन रोका

Determined to improve the health system and provide timely treatment to patients, the administration has taken significant action. The salaries of four doctors who failed to attend the Sadar Hospital OPD on time have been withheld with immediate effect.

विज्ञापन

सीतामढ़ी: स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने के संकल्प के साथ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सदर अस्पताल के ओपीडी समय पर उपस्थित न होने वाले चार डॉक्टरों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

मरीजों की परेशानी पर विभाग सख्त

लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि ओपीडी में डॉक्टर समय पर नहीं बैठ रहे हैं, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. कई डॉक्टर समय से पहले ही ड्यूटी छोड़कर चले जाते थे. इस लापरवाही को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है.

बहानेबाजी नहीं आई काम

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी किए गए ””कारण बताओ नोटिस”” के जवाब में डॉक्टरों ने जो दलीलें दीं, उन्हें विभाग ने असंतोषजनक माना है.

डॉक्टरों के तर्क:

ट्रैफिक जाम, गाड़ी खराब होना और निजी कारण

प्रशासन का रुख:

डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.

अब ””बायोमेट्रिक”” से हाजिरी

सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी. जब तक चिकित्सक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करते, तब तक वेतन पर रोक जारी रहेगी.

विज्ञापन
KAUSHLENDRA RAMAN

लेखक के बारे में

By KAUSHLENDRA RAMAN

KAUSHLENDRA RAMAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन