ePaper

रून्नीसैदपुर में बाइक दुर्घटना में तीन जख्मी

Updated at : 19 Jan 2020 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर में बाइक दुर्घटना में तीन जख्मी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 स्थित थुम्मा गांव के समीप शनिवार की शाम बाइक दुर्घटना में चालक समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से शहर स्थित नवजीवन मल्टीस्पेसीलिटी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया. जख्मी की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के पताही निवासी शंकर मंडल व मेहसौल ओपी क्षेत्र के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 स्थित थुम्मा गांव के समीप शनिवार की शाम बाइक दुर्घटना में चालक समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से शहर स्थित नवजीवन मल्टीस्पेसीलिटी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया. जख्मी की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के पताही निवासी शंकर मंडल व मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी वार्ड नंबर-13 निवासी सुनील मंडल के रूप में की गयी है.

जानकारी के अनुसार, शंकर मंडल अपने बेटी की शादी को लेकर संबंधी सुनील मंडल के साथ कुम्मा जा रहा थे. रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव के पास एनएच 77 पर अचानक सूअर के बाइक के सामने आने से बाइक के साथ टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों जख्मी हो गए. अस्पताल के संचालक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि शंकर मंडल को बेहोशी की हालत में भर्ती करवाया गया. जिसका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन