ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी

Updated at : 06 Dec 2019 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के समीप गुरुवार को ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. वहीं बाइक पर सवार उसके ससुर को हल्की चोटे आयी है. जख्मी सिकंदर साह (35) कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी राम कैलाश साह का पुत्र है. निजी क्लिनिक […]

विज्ञापन

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के समीप गुरुवार को ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. वहीं बाइक पर सवार उसके ससुर को हल्की चोटे आयी है.

जख्मी सिकंदर साह (35) कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी राम कैलाश साह का पुत्र है. निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की और दुर्घटनाग्रस्त कोयला लदा ट्रक (बीआर 06पीसी 1600) को जब्त कर थाना में लगा दिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बाइक सवार युवक अपने ससुर सीतामढ़ी नगर के जानकी स्थान निवासी शंकर प्रसाद(55) के साथ बाइक पर सवार होकर सोनबरसा बाजार जा रहा था. इसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों जख्मी हो गया. जिसमें सिकंदर बुरी तरह जख्मी है. दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. हालांकि ट्रक को छोड़कर चालक व खलासी भाग निकला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन