महिला चिकित्सक से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 12:57 AM
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ भवानी पेट्रोलियम के समीप स्थित निजी क्लिनिक की संचालिका सह महिला चिकित्सक डॉ मणि कुमारी से अपराधियों ने मोबाइल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. राशि का भुगतान नहीं करने पर चिकित्सक समेत परिवार को गोली मारने व क्लिनिक सह आवास को बम से उड़ाने […]
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ भवानी पेट्रोलियम के समीप स्थित निजी क्लिनिक की संचालिका सह महिला चिकित्सक डॉ मणि कुमारी से अपराधियों ने मोबाइल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. राशि का भुगतान नहीं करने पर चिकित्सक समेत परिवार को गोली मारने व क्लिनिक सह आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी है.
धमकी से चिकित्सक का पूरा परिवार दहशत में है. मामले में डॉ मणि कुमारी व पति संजीव कुमार झा ने बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गयी है, उसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










