सीतामढ़ी के छह प्रखंड अब भी बाढ़ की चपेट में

सीतामढ़ी : उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. कई जगहों पर बाढ़ का पानी नये इलाकों में प्रवेश कर रहा है. वहीं, पश्चिम व पूर्वी चंपारण में पानी कम होने लगा है. बाढ़ के पानी में डूबने से गुरुवार को सात लोगों की मौत हो गयी, […]
सीतामढ़ी : उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. कई जगहों पर बाढ़ का पानी नये इलाकों में प्रवेश कर रहा है. वहीं, पश्चिम व पूर्वी चंपारण में पानी कम होने लगा है. बाढ़ के पानी में डूबने से गुरुवार को सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक शव बरामद नहीं किया जा सका.
सीतामढ़ी के छह प्रखंड अब भी बाढ़ की चपेट में हैं. बागमती व अधवारा समूह के जलस्तर में कमी के बाद भी लाखों बाढ़ पीड़ित मदद की आस में समय काट रहे हैं. शहर के मोहल्लों में नासी नाला का पानी का सड़कों पर आ जाने व गांव में जल-जमाव के कारण महामारी की आशंका है. गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशारी व एक बच्चे की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




