Crime Contro के लिए कड़ा रुख, SP के निर्देश पर पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान शुरू
सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर होगी सख्त विभागीय कार्रवाई।
Crime Control Campaign: सीतामढ़ी जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ-साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है.
एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए नियमित चेकिंग के निर्देश
एसपी अमित रंजन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाएं. आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को हर वक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण पाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर होगी सीधी विभागीय कार्रवाई
इस अभियान के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने महकमे के भीतर भी कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्य में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध सीधे विभागीय कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों में खौफ पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
पुलिस ने जनता से की सहयोग और डायल-112 का उपयोग करने की अपील
अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि वाहन जांच के दौरान नागरिक पुलिस का सहयोग करें. इसके साथ ही, यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदेहास्पद गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या आपातकालीन नंबर डायल-112 पर दें. जनता के इस सजग प्रयास से जिले में अपराध नियंत्रण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए