भारत-नेपाल सीमा के पास सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से मौत

भारत-नेपाल सीमा के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

Indo-Nepal border: भारत-नेपाल सीमा के पास शुक्रवार को सैनिक रोड पर पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. यह दर्दनाक घटना बैरगनिया-सिंदुरिया-अशोगी मार्ग पर स्थित एसएसबी (SSB) कैंप के समीप की है. स्थानीय लोगों द्वारा गड्ढे में शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकाला. मृतक की पहचान को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.

पहचान होने के बाद ही होगा पोस्टमार्टम

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरि ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है. वर्तमान में शव को सुरक्षित रखने के लिए बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भिजवाया गया है. मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन