सरसों तेल का टिन चुराया, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल; पुलिस की कार्रवाई रंग लाई

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी न्यायालय ने सरसों तेल के टिन की चोरी के मामले में अभियुक्त मुन्ना कुमार को तीन माह की कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला नगर थाना कांड संख्या-225/26 में दर्ज मामले की सुनवाई के बाद आया, जिसमें पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई.
Sitamarhi News: सरसों तेल के टिन की चोरी के मामले में सीतामढ़ी न्यायालय ने अभियुक्त मुन्ना कुमार को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला नगर थाना कांड संख्या-225/26 में दर्ज मामले की सुनवाई के बाद आया.
मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(5) के तहत दर्ज किया गया था.
मार्च में हुई थी चोरी
अभियोजन के अनुसार, 29 मार्च 2026 को सीता ट्रांसपोर्ट, पुनौरा से रीगा ले जाए जा रहे सरसों तेल के एक टिन की चोरी हुई थी.
घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.
साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला
सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य, समर्पित आरोप-पत्र और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रोहित कुमार की ओर से रखे गए पक्ष को न्यायालय ने महत्वपूर्ण माना.
इन तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त मुन्ना कुमार को दोषी ठहराते हुए तीन माह के कारावास की सजा सुनाई.
पुलिस ने जताई संतुष्टि
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मामले में त्वरित अनुसंधान और प्रभावी पैरवी के कारण न्यायालय से दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सकी.
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और मजबूत साक्ष्य के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










