टेंपो पलटने से महिला की मौत, दूसरी घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2019 2:13 AM

विज्ञापन

गीता देवी चांदपट्टी गांव की थी रहनेवाली सर्पदंश से शिकार बेटी को देखकर लौट रही थी गांव गंभीर रूप से जख्मी देवकली सीतामढ़ी रेफर सुरसंड : नगर पंचायत वार्ड संख्या 18 स्थित धूप बगीचा के समीप सुरसंड-पुपरी हाइवे पर शुक्रवार की अहले सुबह तेज रफ्तार टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार […]

विज्ञापन

गीता देवी चांदपट्टी गांव की थी रहनेवाली

सर्पदंश से शिकार बेटी को देखकर लौट रही थी गांव
गंभीर रूप से जख्मी देवकली सीतामढ़ी रेफर
सुरसंड : नगर पंचायत वार्ड संख्या 18 स्थित धूप बगीचा के समीप सुरसंड-पुपरी हाइवे पर शुक्रवार की अहले सुबह तेज रफ्तार टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार एक महिला की मौत को गयी.
मृतका गीता देवी (45) थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी महावीर राउत की पत्नी थी. वह थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव से अपने पुत्री के घर से वापस लौट रही थी. जबकि दुर्घटना में विररख गांव निवासी रवींद्र पंजियार की पत्नी देवकला देवी के दोनों पांव की हड्डी टूट गयी.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि देवकला देवी के गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटना के लिए जिम्मेवार अनिबंधित टेंपो को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया. मृतका के परिजनों ने बताया कि तीन जून को उसकी पुत्री सर्पदंश का शिकार हो गयी थी. उसे देखने के लिए वह बघाड़ी गांव गयी थी. वहां से लौटने के दौरान वह दुर्घटना की शिकार हो गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पलटने के बाद मृतका उक्त टेंपो के नीचे दब गयी व कुछ दूर तक घसीटते हुए दो बार पलटी मार गयी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया. मृतका को दो पुत्र व दो पुत्री है. एक पुत्री की शादी हो चुकी है. दूसरी पुत्री 18 वर्ष, एक पुत्र 14 व एक 11 वर्ष का है. मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना को लेकर मृतका के पति महावीर राउत ने चालक पर तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोपों के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन