ePaper

विवाहिता की गला दबा कर हत्या, प्राथमिकी

Updated at : 20 Jun 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की गला दबा कर हत्या, प्राथमिकी

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के वार्ड नंबर 5 में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है.इस बाबत पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के परसोनिया निवासी व मृतका रिंकू देवी के भाई शिवशंकर साह के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के वार्ड नंबर 5 में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है.इस बाबत पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के परसोनिया निवासी व मृतका रिंकू देवी के भाई शिवशंकर साह के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति अजय साह, देवर विजय साह व सास सुनीता देवी को आरोपित किया है.

कहा है कि रिंकू की शादी वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ अजय साह के साथ हुई थी. शादी के बाद कुछ दिन ठीक-ठाक चला. उसके बाद रिंकू के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकद व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. असमर्थता व्यक्त करने पर रिंकू को उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा.

बताया है कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है. सूचना मिलते ही वे शिवनगर पहुंचे, जहां बहन को मृत पाया. सूचना पर पहुंचे सहायक दारोगा लक्ष्मीकांत पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन