सीएससी से दो बिचौलिया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एक नर्सिंग होम व एक जांच घर सील सोनबरसा : डीएम के निर्देश पर सीएचसी में छापेमारी कर दो बिचौलियों को हिरासत में ले लिया गया. दोनों को सरकारी अस्पताल से बहला-फुसला कर निजी चिकित्सालय में ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बिचौलियों की पहचान परछहिया गांव निवासी दुखा पासवान व राहुल […]
विज्ञापन
एक नर्सिंग होम व एक जांच घर सील
सोनबरसा : डीएम के निर्देश पर सीएचसी में छापेमारी कर दो बिचौलियों को हिरासत में ले लिया गया. दोनों को सरकारी अस्पताल से बहला-फुसला कर निजी चिकित्सालय में ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
बिचौलियों की पहचान परछहिया गांव निवासी दुखा पासवान व राहुल कुमार के रूप में की गयी है. बीडीओ ओम प्रकाश व थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से गुरुवार के दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छापेमारी कर ओपीडी, दवा भंडार, इमरजेंसी वार्ड व प्रसव कक्ष समेत अन्य कक्षों की गहन जांच की. उन्होंने मरीजों से इलाज में आ रही परेशानी की बाबत भी पूछताछ की.
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने बतायाकि अस्पताल में बिचौलियों के सक्रियता को लेकर कई दफा वरीय पदाधिकारी को पत्राचार कर चुका हूं. सीएससी के बाद प्रखंड क्षेत्र मेंअवैध रूप से चल रहे सोनबरसा चौक स्थित कृष्णा नर्सिंग होम व चांदनीचौक पर एनके जांच घर को सील कर दिया गया. वहां काम कर रहे दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बीडीओ ने बतायाकि छापेमारी की भनक मिलने केबाद कई अवैध जांच घर व निजी नर्सिंग होम के संचालक बंद करफरार हो गये है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










