नीलम हत्याकांड मामले में आरोपित पति गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
नीलम हत्याकांड मामले में आरोपित पति गिरफ्तार

सीतामढ़ी : डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को सुहई बाजार में छापेमारी कर नीलम हत्याकांड में आरोपित पति मुरारी साह को गिरफ्तार कर लिया. डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने इसकी पुष्टि की है. मालूम हो कि दो मई 2019 को नीलम देवी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी. दहेज […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को सुहई बाजार में छापेमारी कर नीलम हत्याकांड में आरोपित पति मुरारी साह को गिरफ्तार कर लिया. डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने इसकी पुष्टि की है. मालूम हो कि दो मई 2019 को नीलम देवी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी.

दहेज को लेकर ससुराल वालों ने उक्त हत्या को अंजाम दिया था. इस संबंध में मृतका की मां मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव निवासी चंद्रकला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में पति मुरारी साह के अलावा ससुर विनोद साह, सास मंजू देवी, देवर किशन साह, गोपाल साह, राजा कुमार, कन्हैया कुमार समेत अन्य को आरोपित किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ससुर विनोद साह को पूर्व में हीं गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन