अधिकारियों को घेर कर किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रीगा :चीनी मिल वर्कर्स यूनियन के दर्जनों मजदूरों ने मंगलवार की दोपहर एक बजे से मिल में कार्यरत पदाधिकारियों को कार्यालय कक्ष में ही घेर कर मजदूरों के लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गये. उनका कहना था कि पिछले 24 मार्च को सदर एसडीओ, सदर डीएसपी व श्रम उपाधीक्षक […]
विज्ञापन
रीगा :चीनी मिल वर्कर्स यूनियन के दर्जनों मजदूरों ने मंगलवार की दोपहर एक बजे से मिल में कार्यरत पदाधिकारियों को कार्यालय कक्ष में ही घेर कर मजदूरों के लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गये.
उनका कहना था कि पिछले 24 मार्च को सदर एसडीओ, सदर डीएसपी व श्रम उपाधीक्षक मनीष कुमार के साथ मिल प्रबंधन व यूनियन नेताओं के बीच 13 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी. बावजूद मिल प्रबंधन द्वारा मजदूरों की मांग नहीं मानी गयी. इसी बीच 17 अप्रैल को मिल में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने यूनियन नेता अध्यक्ष रामनंदन ठाकुर, महासचिव मनोज कुमार व उपाध्यक्ष नंदलाल ठाकुर को यूनियन भवन में बंधक बना कर चीनी मिल से तालमेल करने के खिलाफ नारेबाजी किया.
कहा, मिल प्रबंधन व वर्कर यूनियन के बीच आपसी लड़ाई में 50 हजार किसानों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. खेतों में लगे तीन से चार लाख क्विंटल गन्ना का क्या होगा. इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अगर चीनी मिल प्रबंधन बिना गन्ना लिए मिल बंद कर दिया तो 50 हजार किसानों के समक्ष खेत से गन्ना हटाने का संकट पैदा हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










