मारपीट व लूटपाट की दर्ज करायी प्राथमिकी
Updated at : 20 Apr 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

बोखड़ा : रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी रमेश साह के पत्नी भारती देवी ने नानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर खड़का गांव निवासी दिनेश झा, गौरव कुमार, व अशोक झा को आरोपित किया है. बतायी है कि गुरुवार को दुर्गा स्थान खड़का के समीप उक्त सभी लोग ने उसके पति को मारपीट कर […]
विज्ञापन
बोखड़ा : रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी रमेश साह के पत्नी भारती देवी ने नानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर खड़का गांव निवासी दिनेश झा, गौरव कुमार, व अशोक झा को आरोपित किया है.
बतायी है कि गुरुवार को दुर्गा स्थान खड़का के समीप उक्त सभी लोग ने उसके पति को मारपीट कर घायल करने के बाद जेब से ग्राहक का सोना का चैन व चांदी का जेवर भी छीन लिया है. वहीं खड़का गांव स्थित उसके सोना चांदी के दुकान में भी लूटपाट कर तोड़फोड़ भी किया है.
मारपीट में दो जख्मी: पुपरी. बहेड़ा गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के कारण मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी स्थानीय गांव निवासी राम आशीष महतो के पुत्र शिवशंकर कुमार व रामछबिला सिंह के पुत्र विजय कुमार को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




