आंधी-पानी के साथ फिर गिरे ओले

सीतामढ़ी : चार-पांच दिनों के अंतराल पर लगातार आंधी-पानी के साथ ओलों की बारिश होने से जिले के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. मंगलवार की शाम एक बार फिर आंधी-पानी के साथ ओलों की बारिश हुई, जिसके बाद किसानों की चिंता और बढ़ गयी है. आम-लीची के फसलों को पूर्व में […]
सीतामढ़ी : चार-पांच दिनों के अंतराल पर लगातार आंधी-पानी के साथ ओलों की बारिश होने से जिले के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. मंगलवार की शाम एक बार फिर आंधी-पानी के साथ ओलों की बारिश हुई, जिसके बाद किसानों की चिंता और बढ़ गयी है. आम-लीची के फसलों को पूर्व में ही काफी नुकसान हो चुका था.
मंगलवार की शाम आयी आंधी-पानी के साथ ओले बरसने के बाद किसानों की परेशानी और बढ़ गयी है. ज्यादातर खेतों में गेहूं की फसल कटनी अभी बांकी है. किसान खेतों के सूखने के इंतजार में कटनी नहीं करा पा रहे हैं. खेतों के सूखने से पहले ही बारिश हो जा रही है. कई खेतों में गेहूं फसल की कटाई कर सूखने के लिए रखा गया था. बारिश होने के चलते अब किसान चिंतित हैं कि गेहूं की कटाई कैसे होगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




