कार से कुचलकर बच्चे की मौत
Updated at : 27 Mar 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

दो घंटे तक जाम रहा एनएच-77 रून्नीसैदपुर/सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर थाना क्षेत्र के थुम्मा चौक के समीप मंगलवार को कार की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान गांव के ही तपेश्वर मल्लिक के पुत्र अनिल कुमार के रूप में की […]
विज्ञापन
दो घंटे तक जाम रहा एनएच-77
रून्नीसैदपुर/सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर थाना क्षेत्र के थुम्मा चौक के समीप मंगलवार को कार की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान गांव के ही तपेश्वर मल्लिक के पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना में मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने शव रखकर दो घंटे तक एनएच जाम कर प्रदर्शन किया.
सूचना मिलने पर बीडीओ सरोज कुमार बैठा, सीओ अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया.
बीडीओ ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपया प्रदान किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कार(आरजे 09सीबी 9450) को जब्त कर चालक अभिषेक कुमार प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह गोपालगंज निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, थुम्मा गांव निवासी तपेश्वर मल्लिक का पुत्र अनिल कुमार(आठ वर्ष) थुम्मा चौक के समीप सड़क पार कर रहा था. अचानक मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रही टियागो आरजे 09 सीबी 9450 कार की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी.
दुर्घटना के बाद कार चालक कार समेत भागने का प्रयास किया, किंतु इसी क्रम में कार सड़क किनारे बने रैलिंग व गुमटी में जा टकरायी और उसके भागने का प्रयास विफल रहा. ग्रामीण दौड़े एवं कार पर सवार कार चालक को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




