बिहार स्टेट मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में पुपरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पुपरी के खिलाड़ियों ने पेंटाथलॉन में जीता गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज

फोटो - सफल खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

पारिवारिक कलह से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धनहा पुलिस

विज्ञापन

Pupri News: बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के तत्वावधान में 11 और 12 जुलाई को पटना स्थित लगुन वॉटर पार्क एंड रिसॉर्ट में आयोजित दूसरी बिहार स्टेट मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल/बीएथल चैंपियनशिप में पुपरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीतामढ़ी जिले का नाम रोशन किया.

प्रतियोगिता के 13 वर्ष आयुवर्ग में पुपरी के कार्तिक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं 15 वर्ष आयुवर्ग में अंशु कुमार ने रजत और प्रियांशु कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

कठिन इवेंट में दिखाया दम

मॉडर्न पेंटाथलॉन शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का खेल माना जाता है. इसमें दौड़, तैराकी और पिस्टल शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण इवेंट शामिल होते हैं. खिलाड़ियों को लगातार तीनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना पड़ता है, जिसे काफी कठिन माना जाता है.

यह भी पढ़ें: पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस, 14 और 15 जुलाई को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा राजबाग युवा संस्थान

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. टीम प्रबंधक नागेश्वर कुमार सहित सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई.

राजबाग युवा संस्थान, पुपरी के संस्थापक अतुल कुमार, संरक्षक मो. शाकिर हुसैन, मो. सईद, मो. शेरे अली, विकास कुमार, लखिंद्र कुमार ठाकुर, अनुभव कुमार कर्ण, नीलेश कुमार, रौनक कुमार ठाकुर, सागर कुमार, राजकुमार ठाकुर और गौरव कुमार समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका मनोबल और उत्साह बढ़े.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन