16 जुलाई को जॉब कैंप, 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

सीतामढ़ी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आ गया है. 16 जुलाई को आयोजित जॉब कैंप में इन्नोव सोर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंस्टॉलर पद के लिए भर्ती की जाएगी. 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं.
Sitamarhi News: जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 16 जुलाई को निजी कंपनी इन्नोव सोर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में इंस्टॉलर पद के लिए 60 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी.
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा जिला नियोजनालय में निबंधन की छायाप्रति साथ लानी होगी.
रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा.
10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवा कर सकते हैं आवेदन
इंस्टॉलर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन ट्रेड) निर्धारित की गई है. इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है.
13 हजार रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई और पेट्रोल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सीतामढ़ी और पुपरी क्षेत्र में होगी.
अधिक से अधिक युवाओं से शामिल होने की अपील
जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से रोजगार शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जिला नियोजनालय समय-समय पर ऐसे रोजगार शिविर आयोजित करता है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रतिकांत झा
रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










