पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस, 14 और 15 जुलाई को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

पुपरी: बाजपट्टी के पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन में 14 और 15 जुलाई को मेंटेनेंस कार्य चलेगा. इस दौरान चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने जरूरी काम पहले से ही निपटा लें.

विज्ञापन

Pupri News: बाजपट्टी के पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण 14 और 15 जुलाई को संबंधित सभी 11 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी. इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन फीडरों की बिजली रहेगी प्रभावित

कनीय अभियंता रवि भूषण ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन से निकलने वाले चोरौत, पीपराढ़ी, कंचनपुर, गंगटी, बलभिसबा तथा कृषि फीडर संढवारा की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी.

उपभोक्ताओं से पहले ही जरूरी काम निपटाने की अपील

बिजली विभाग ने संबंधित फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि मेंटेनेंस अवधि के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन