मुकेश व संतोष झा समर्थकों के बीच गैंगवार की आशंका

सीतामढ़ी : शातिर संतोष झा की हत्या के बाद प्रतिबंधित संगठन बिहार पिपुल्स लिबरेशन आर्मी व परशुराम सेना के बीच खूनी गैंगवार की आशंका बढ़ गयी है. जेल में बंद संतोष के समर्थकों के टारगेट पर शूटर विकास महतो है. बुधवार को विकास को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. इसी […]
सीतामढ़ी : शातिर संतोष झा की हत्या के बाद प्रतिबंधित संगठन बिहार पिपुल्स लिबरेशन आर्मी व परशुराम सेना के बीच खूनी गैंगवार की आशंका बढ़ गयी है. जेल में बंद संतोष के समर्थकों के टारगेट पर शूटर विकास महतो है. बुधवार को विकास को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. इसी बीच जेल अधीक्षक ने जिला प्रशासन को विकास की जान का खतरा होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी. इसके बाद विकास को रातो-रात खुदीराम बोस सेंट्रल जेल, मुजफ्फरपुर भेज दिया. प्रशासन को सूचना मिली कि जेल में बंद संतोष के समर्थकों ने विकास के हत्या की साजिश रची है. इनमें शातिर अपराधी विकास झा उर्फ कालिया का नाम सामने आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










