अध्यक्ष के दो व सदस्य पद के 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 27 Mar 2025 10:21 PM

विज्ञापन

आगामी नौ अप्रैल को नगर पंचायत के पूर्वी व पश्चिमी पैक्स में होनेवाले चुनाव को लेकर गुरुवार को अध्यक्ष पद पर दो व प्रबंध समिति सदस्य पद पर पांच महिला समेत 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया.

विज्ञापन

सुरसंड. आगामी नौ अप्रैल को नगर पंचायत के पूर्वी व पश्चिमी पैक्स में होनेवाले चुनाव को लेकर गुरुवार को अध्यक्ष पद पर दो व प्रबंध समिति सदस्य पद पर पांच महिला समेत 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि नगर पंचायत के पूर्वी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम कापर व जगदीश मिश्र ने जबकि प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए दो महिला समेत पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं नगर पंचायत के पश्चिमी पैक्स से प्रबंध समिति सदस्य पद पर तीन महिला समेत सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. बीडीओ ने बताया कि गुरुवार यानी 27 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. 28 व 29 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, दो अप्रैल को 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन, नौ अप्रैल को सात बजे पूर्वाह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक मतदान व मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन