बेटियों से अन्याय के खिलाफ छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : देश के विभिन्न हिस्सों में छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ एबीवीपी के दर्जनों छात्रों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला. छात्र नेता वीरू कुमार के नेतृत्व में निकाले गये आक्रोश मार्च में शामिल छात्रों का कहना था कि नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार हो रहे दुराचार से पूरा देश स्तब्ध […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : देश के विभिन्न हिस्सों में छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ एबीवीपी के दर्जनों छात्रों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला. छात्र नेता वीरू कुमार के नेतृत्व में निकाले गये आक्रोश मार्च में शामिल छात्रों का कहना था कि नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार हो रहे दुराचार से पूरा देश स्तब्ध है. इसके लिए संबंधित राज्य समेत केंद्र सरकार भी जिम्मेदार है.
कश्मीर व बिहार के सासाराम की घटना इसका ताजा उदाहरण है. छात्रों ने ऐसी सभी घटनाओं की सीबीआई जांच करा कर दोषियों को जल्द से जल्द ऐसी सजा देने की मांग की. छात्रों ने कहा कि समय रहते यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बेटियों के सम्मान में सड़क पर उतरने का काम करेंगे. छात्रों ने एबीवीपी मैदान में बेटियों के सम्मान में भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाने के साथ ही कश्मीर व बिहार सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की.
छात्र संघ की संयुक्त सचिव विजया कुमारी व उपाध्यक्ष पूजा कुमारी व भावना कुमारी ने सरकार से नाबालिग बेटियों के साथ दुराचार करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. मार्च में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीश कुमार सिंह, सुमन सिंह, राघवेंद्र कुमार, आयुष, आदित्य, गोयनका कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष आयुष सिंह, उपाध्यक्ष सावन कुमार, विक्रम राजा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अमन कुमार, आकाश रंजन, प्रितम, रौशन, शशि कुमार व आकाश सिंह समेत दर्जनों छात्र शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










