थानेदार की पहल पर टूटने से बचा एक परिवार

सीतामढ़ी : महिला थानाध्यक्ष कुमारी विभा रानी की पहल से एक परिवार टूटने से बच गया. पिछले पांच वर्ष से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को थानाध्यक्ष ने पहल कर सुलझा दिया. एक-दूसरे से आंख चुराते पति-पत्नी के दिल पर महिला थानाध्यक्ष की बात ने ऐसा गहरा असर डाला कि धर्मेंद्र और रेखा के […]
सीतामढ़ी : महिला थानाध्यक्ष कुमारी विभा रानी की पहल से एक परिवार टूटने से बच गया. पिछले पांच वर्ष से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को थानाध्यक्ष ने पहल कर सुलझा दिया. एक-दूसरे से आंख चुराते पति-पत्नी के दिल पर महिला थानाध्यक्ष की बात ने ऐसा गहरा असर डाला कि धर्मेंद्र और रेखा के चेहरे खिल उठे और दोनों ने मां-बाप व प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में राजी-खुशी रहने की इच्छा व्यक्त की. इसी प्रकार पिछले पांच वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक तनाव का बुधवार को पटाक्षेप हो गया तथा रेखा को लेकर धर्मेंद्र घर लौट गया.
दोनों के पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में पंसस राकेश कुमार, सरपंच पति राम जुलुम महतो, भाजपा जिला मंत्री भोला महतो एवं जदयू प्रदेश सचिव किरण गुप्ता ने पहल के लिए महिला थानाध्यक्ष की सराहना की. जदयू प्रदेश नेत्री ने कहा कि यदि हर पुलिस अफसर केस दर्ज करने की बजाय, छोटे-छोटे विवाद को खुद पहल कर समझौता करा दे तो फिर कोई परिवार नहीं टूटेगा. वहीं घर व समाज में खुशियां भी बरकरार रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










