बिहार : सीतामढ़ी में विवाहिता की गला रेत कर हत्या, शव बोरे में बंद कर टेंपो से भेजा मायके
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुस्साये लोगों ने परिहार-बेला पथ पर टायर जला कर जाम किया बेला/परिहार(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में मंगलवार की रात दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. इतना ही नहीं ससुराल वाले शव को बोरे में बंद कर टेंपो से मायके (सौरभर) पहुंचा कर […]
विज्ञापन
गुस्साये लोगों ने परिहार-बेला पथ पर टायर जला कर जाम किया
बेला/परिहार(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में मंगलवार की रात दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. इतना ही नहीं ससुराल वाले शव को बोरे में बंद कर टेंपो से मायके (सौरभर) पहुंचा कर फरार हो गये.
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका गिरिजा देवी (25) के पति सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
उधर हत्या से गुस्साये लोगों ने बुधवार की सुबह टायर जलाकर परिहार-बेला पथ को जाम कर दिया. जाम कर रहे लोग हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई राम विश्वास सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें मृतका के पति, ससुर बदरी महतो एवं सास कौशल्या देवी को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










