कर्मभूमि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान युवक का हाथ कटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

परसौनी थाने के धुरवार गांव का है मो आलिम जख्मी युवक को स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भरती कराया गया बैरगनिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कर्मभूमी एक्सप्रेस पर चढ़ने की कोशिश करने के दौरान एक युवक का बांह कट गया. जख्मी युवक की पहचान परसौनी थाना के धुरवार गांव निवासी मो आलिम (44 […]
विज्ञापन
परसौनी थाने के धुरवार गांव का है मो आलिम
जख्मी युवक को स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भरती कराया गया
बैरगनिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कर्मभूमी एक्सप्रेस पर चढ़ने की कोशिश करने के दौरान एक युवक का बांह कट गया.
जख्मी युवक की पहचान परसौनी थाना के धुरवार गांव निवासी मो आलिम (44 वर्ष) के रूप में की गयी है. आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक बीबी झा ने बताया रक्सौल से मुंबई जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस पर युवक दौड़ कर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वह गिर कर रेल ट्रैक व डिब्बे के बीच फंसने लगा लेकिन मौके पर खड़े यात्रियों ने उसे किसी तरह बाहर खींच लिया. इस दौरान युवक का एक बांह कट गया है. जख्मी युवक को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










