हाल्ट के िलए पटरी पर लेट किया जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गाढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी नंबर-27 के पास बाबा तुलसी दास हाल्ट निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने रेल का चक्का जाम कर दिया. धरनार्थी ने सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक रेल की पटरी पर लेट कर प्रदर्शन किये. […]
विज्ञापन
आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गाढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी नंबर-27 के पास बाबा तुलसी दास हाल्ट निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने रेल का चक्का जाम कर दिया. धरनार्थी ने सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक रेल की पटरी पर लेट कर प्रदर्शन किये. 9 बजे से धरना-प्रदर्शन के कारण सुबह 8 बजे सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन तो चली गयी, लेकिन मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी आने वाली ट्रेन 75208 अपने निर्धारित समय से नही खुल सकी. वहां से ट्रेन अपराह्न 2 के बदले 4 बजे खुली. निर्माण समिति के संयोजक महेश दास के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि धरना की सूचना समस्तीपुर रेलवे प्रशासन को दे दी गयी थी. जब तक हाल्ट का निर्माण नही होगा, तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा.
सूचना मिलने पर सदर डीएसपी डा कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष समस्तीपुर क्रमश: मनोज कुमार, तपेश्वर प्रसाद व आरपीएफ प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के पहल पर धरनार्थी पटरी से हटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










