सीतामढ़ी में 300 लोगों की मौत की गुत्थी िवसरा जांच में उलझी

सीतामढ़ी : विसरा जांच को लेकर पुलिस की उदासीनता के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत के कारण को लेकर सस्पेंस बरकरार है. जांच की जिम्मेदारी लेने के बाद अनुसंधानकर्ता की लापरवाह कार्यशैली के कारण परिजनों को भी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. वह अपने रिश्तेदार की मौत का कारण जानने […]
सीतामढ़ी : विसरा जांच को लेकर पुलिस की उदासीनता के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत के कारण को लेकर सस्पेंस बरकरार है. जांच की जिम्मेदारी लेने के बाद अनुसंधानकर्ता की लापरवाह कार्यशैली के कारण परिजनों को भी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. वह अपने रिश्तेदार की मौत का कारण जानने को बेचैन हैं.
क्या है बेसरा जांचचिकित्सकों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी तरह की दुर्घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने पर विसरा जांच का सहारा लिया जाता है. दो स्थितियों में विसरा जांच का सहारा लिया जाता है. पहला जहर खाने की स्थिति में व दूसरा मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक खुद इसकी अनुशंसा करते हैं. मृतक के हृदय, फेफड़ा,अमाशय, पेट, स्पलीन व किडनी के अवशेष निकालते हैं.
जिसे अस्पताल प्रबंधन एक डब्बे में रख देता है. उसके बाद कायदे से अनुसंधानकर्ता को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजता है. जहां जांच में मौत की वजहों का खुलासा होता है. चार साल से फेंका है 300 से अधिक बेसराप्रभात पड़ताल में यह बात सामने आयी है कि 2012 से अब तक तीन सौ से अधिक विसरा सदर अस्पताल में रखा हुआ है. रखा कम, फेंका ज्यादा महसूस होता है.
यह तस्वीर से स्पष्ट होता है. ऐसी स्थिति में बेसरा के खराब होने की आशंका भी बनी रहती है. इसके कारण विसरा जांच में भी मौत की वजह के खुलासा होने की संभावना समाप्त हो जाती है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ केपी देव बताते हैं कि विसरा को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कोई विशेष केमिकल विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस कारण सोडियम क्लोराइड को रख कर विसरा को सुरक्षित रखा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










