भक्ति से भगवान भी बन सकते हैं गुलाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

भक्ति. शहर में नानाबाई रो मायरा का शुभारंभ सीतामढ़ी : श्री श्याम मित्र मंडली के तत्वावधान में शुक्रवार की दोपहर नगर के कमला राइस मिल मैदान में पूरे भक्तिभाव से तीन दिवसीय नानीबाई रो मायरा का शुभारंभ हुआ. बाल व्यास राधा स्वरूपा जया किशोरी जी ने भक्त व भगवान की कहानी सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर […]
विज्ञापन
भक्ति. शहर में नानाबाई रो मायरा का शुभारंभ
सीतामढ़ी : श्री श्याम मित्र मंडली के तत्वावधान में शुक्रवार की दोपहर नगर के कमला राइस मिल मैदान में पूरे भक्तिभाव से तीन दिवसीय नानीबाई रो मायरा का शुभारंभ हुआ. बाल व्यास राधा स्वरूपा जया किशोरी जी ने भक्त व भगवान की कहानी सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. उनके द्वारा एक गरीब ब्राह्मण की माता, पत्नी व बेटा के अकाल मृत्यु के बाद भगवान के शरण में जाने का चित्रण किया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत आरती से हुई. जिसमें पूज्य जया किशोरी जी के साथ-साथ श्री श्याम मित्र मंडली के सदस्य गण तथा गणमान्य लोग मौजूद थे.
पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू, डीडीसी प्रभात कुमार, सज्जन हिसारिया समेत अन्य कई लोग कार्यक्रम के साक्षी बने. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जया किशोरी जी ने राधेश्याम की स्तुति करते हुए जुनागढ़ की एक गरीब नरसी ब्राह्मण की कहानी का प्रथम भाग सुनाया. जिसमें उस ब्राह्मण की मां व पिता बचपन में मर जाते हैं. बाद में एक बेटा व बेटी की शादी होने के कुछ दिन बाद उसका पुत्र भी मर जाता है. उसके बाद वह श्रीकृष्ण व शिव का भक्त हो जाता है. . कार्यक्रम में प्रमोद सर्राफ, शैलेश अग्रवाल, पंकज गोयनका, अशोक सोनी, राजू गोयनका, प्रिंस मोहता, संजय हिसारिया, अंकित अग्रवाल, युगल गाड़िया, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुंदरका सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










