ePaper

बिहार : सीतामढ़ी में निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुत्र समेत चिकित्सक फरार

Updated at : 07 Nov 2017 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सीतामढ़ी में निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुत्र समेत चिकित्सक फरार

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी शहर से एक युवती को सरेशाम उठा कर बाइक पर बैठा ले जाकर नशे की सुई देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना से आहत युवती ने मंगलवार को नगर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें सदर अस्पताल गेट स्थित निजी चिकित्सक डॉ शिवजी सिंह के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी शहर से एक युवती को सरेशाम उठा कर बाइक पर बैठा ले जाकर नशे की सुई देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना से आहत युवती ने मंगलवार को नगर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें सदर अस्पताल गेट स्थित निजी चिकित्सक डॉ शिवजी सिंह के पुत्र पुरूषोत्तम राज उर्फ पिंटू व उसके सहयोगियों को आरोपित किया है.

नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है. बताया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी. बताते चले की पीड़िता शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता पूर्व में इंजेक्शन लगवाने डॉ शिवजी सिंह के क्लिनिक में गयी थी. तभी से चिकित्सक पुत्र उस पर गलत नजर रखता था. कुछ समय पूर्व तक वह कई बार स्कूल जा रहीं युवती के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर चुका था. लेकिन, लोकलाज के भय से वह चुप रहीं.

इसी क्रम में सोमवार की शाम शहर के दीपक स्टोर्स गली के पास पुरूषोत्तम राज उर्फ पिंटू ने उसे जबरन अपने गाड़ी पर बैठा लिया. वहीं एक बड़े कमरे में ले गया. जहां नशे का इंजेक्शन दे दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी. बेहोशी की अवस्था में चिकित्सक पुत्र व उसके सहयोगियों ने पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया. मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया. इसके बाद युवती अपनी बहन के साथ नगर थाना पुलिस कर मामला दर्ज कराया. इधर, मामला दर्ज कर पुलिस ने चिकित्सक डॉ शिवजी सिंह के क्लिनिक पर कई बार छापेमारी की, लेकिन पुत्र समेत चिकित्सक फरार मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन