बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, सीतामढ़ी में लगेगा जॉब कैंप...ऐसे करें आवेदन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Jun 2024 2:03 PM
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, सीतामढ़ी में लगेगा जॉब कैंप...ऐसे करें आवेदन
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है, जिला नियोजनालय, शांतिनगर द्वारा संयुक्त श्रम भवन में आगामी 25 जून 2024 और 28 जून 2024 को दो अलग-अलग जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दो कंपनियां लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती करेगी.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है, जिला नियोजनालय, शांतिनगर द्वारा संयुक्त श्रम भवन में आगामी 25 जून 2024 और 28 जून 2024 को दो अलग-अलग जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें दो कंपनियां लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती करेगी.
25 जून 2024 को आयोजित होने वाले पहले जॉब कैंप में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी लगभग 40 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रही है. जिसमें अभ्यर्थियों को कम से कम 12 वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है. इस कंपनी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 तो वहीं अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है.
वहीं 28 जून को आयोजित होने वाले दूसरे जॉब कैंप में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी में लगभग 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है. अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है. इसमें पुरुष वर्ग के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 29 वर्ष निर्धारित की गई है.
वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है. इसकी जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा दी गई है. उन्होंने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन कराना आवश्यक है.
शैक्षणिक योग्यता
बता दें कि जॉब कैंप शांतिनगर के संयुक्त श्रम भवन के सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से शाम के चार बजे तक चलेगा. जिसमें अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपना मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप पूर्णतया निःशुल्क है.
जॉब में अभ्यर्थियों को बायोडाटा के साथ सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक एकाउंट एवं जिला नियोजनालय के निबंधन की छाया प्रति लाना अनिवार्य है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बेरोजगार युवाओं को निर्धारित तिथि और समय पर कैंप में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










