PHOTOS: सुल्तानगंज का अनोखा नजारा देखें, सावन की तीसरी सोमवारी पर खचाखच भरे दिखे कांवरिये..

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला 2023 की तीसरी सोमवारी पर कांवरियों का रैला सुल्तानगंज के गंगा घाट पर पहुंचा. पूरी अजगैवीनगरी केसरियामय है और शिवभक्तों से पटी हुई है. अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन
undefined

सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर सुलतानगंज आज शिवभक्तों से पटा रहा. पूरी अजगैबीनगरी केसरियामय दिखी. अन्य दिनों की तुलना में अधिक शिवभक्त अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा करने सुबह से उमड़े रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा की एक मान्यता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां सरकारी पूजा से पहले चढ़ा हुआ जल सीधा देवघर के बाबा बैद्यनाथ पर चढ़ जाता है.

undefined

अजगैबीनाथ मंदिर के महंथ प्रेमानंद गिरी महाराज ने सरकारी पूजा की. उसके बाद शिवभक्तों ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पण किए.

undefined

सावन की तीसरी सोमवारी के मद्देनजर रविवार को ही लगभग 30 हजार कांवरिये अजगैबीनगरी से गंगा जल भर कर बाबाधाम के लिये रवाना हो चुके थे. सोमवार को भी अजगैबीनगरी बोलबम के नारों से गुंजायमान है.

undefined

बड़ी संख्या में कांवरिये पैदल व वाहन से बाबाधाम रवाना हुए हैं. नेपाल, उड़ीसा, बंगाल, झारखंड,राजस्थान, उत्तर प्रदेश के भी कांवरिये सुल्तानगंज घाट पर पहुंचे.

undefined

सुल्तागनंज के नमामि गंगे घाट पर क्या महिला, क्या पुरुष और क्या बच्चे.. हर उम्र के कांवरियों में श्रद्धा व उत्साह देखा जा ��हा है. इधर, गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है. कांवरियों को बैरिकेडिंग के अंदर रहकर ही स्नान करने की सलाह दी गयी है.

undefined

श्रावण शुक्ल षष्ठी को सावन मास की तीसरी सोमवारी व मलमासीय अति दुर्लभ सोम प्रदोष का उत्तम योग बना है. सावन मास का तीसरा व मलमास का प्रथम सोमवार सावन शुक्ल षष्ठी को हस्त नक्षत्र व शिव के प्रिय शिव योग में मनायी जा रही है. इस दिन शुभ योगों का युग्म संयोग भी बना है. आज शिव योग, रवियोग, जयद् योग एवं तैतिल करण का पुण्यकारी संयोग रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन