Gaya : पिस्टल के साथ शो-ऑफ करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 26 Oct 2024 8:25 PM
Gaya : गया के रहने वाले एक युवक को सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ शो-ऑफ करना काफी महंगा पड़ गया.
गया के वजीरगंज थाना के तरवां के एक युवक को पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया और वह शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली कि एक युवक अपने हाथ में हथियार लिये हुए है और उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर उसकी पहचान करते हुए वजीरगंज थाना को इसकी सूचना दी गयी.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले की सत्यापन के बाद केस दर्ज करते हुए उक्त युवक की पहचान तरवां गांव के रहनेवाले सौरभ कुमार के रूप में की गयी है और उसके घर पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सौरभ ने पुलिस को बताया है कि उक्त अवैध पिस्टल उसके साथी का था, जिसे उसने वापस कर दिया गया है. इस सूचना पर पुलिस टीम ने सौरभ के साथी की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी को लेकर उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










