ePaper

बिहार के इन दो शहरों को मिलने जा रही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जानिए कब बनकर होगा तैयार

Updated at : 26 Oct 2024 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के इन दो शहरों को मिलने जा रही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जानिए कब बनकर होगा तैयार

Bihar International Cricket Stadium : बिहार क्रिकेट सोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने मीडिया को बताया कि बिहार में जल्द ही दो इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट स्टेडियम का काम पूरा कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

हमारे देश में जब भी क्रिकेट की बात आती है तो लोगों का क्रेज देखते ही बनता है. क्रिकेट के दिवाने बिहार के कोने-कोने में हैं. इसके बावजूद सूबे में पिछले कई वर्षों से कोई भी बड़ा मैच नहीं हो पाया है. इस वजह से प्रदेश के क्रिकेट फैंस को इंटरनेशनल मैच देखने के लिए दूसरे राज्यों का रूख करना पड़ता है. लेकिन क्रिकेट फैंस की इस समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार सामने आई है और अब सूबे में एक नहीं बल्कि दो-दो इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रही है. 

बिहार में जल्द बनकर तैयार होगा दो इंटरनेशनल  क्रिकेट स्टेडियम

सूबे में क्रिकेट और क्रिकेट स्टेडियम की मौजूदा स्थिती पर बिहार क्रिकेट सोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बड़ी जानकारी दी है. एक निजी टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बिहार में जल्द ही दो इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट स्टेडियम का काम पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि इस साल जनवरी के महीने में राजधानी पटना में एक रणजी का मुकाबला खेला गया था. इस दौरान लचर व्यवस्था देखने के लिए मिली थी.

इतने दिनों में तैयार हो जाएगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

बिहार क्रिकेट सोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि राजधानी का मोइन उल हक क्रिकेट स्टेडियम पांच महीने पहले उनके पास आया है और वह 2 महीने के अंदर इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर देंगे. वहीं उनकी पूरी कोशिश है कि पटना का यह स्टेडियम दो सालों के अंदर बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाए. इस स्टेडियम में फिर से रणजी का मुकाबला खेला जाना है। जिसके कारण अभी काम शुरू नहीं  हो पाया है. 

 इस शहर में बनेगा दूसरा इंटरनेशनल स्टेडियम

मीडिया से बातचीत में तिवारी ने इस बताया कि बिहार के राजगीर में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण जारी है. जिसके अगले साल तक तैयार होने की संभावना है. इस स्टेडियम का निर्माण कार्य काफी लंबे समय से जारी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच अगले साल राजगीर में ही खेला जाएगा. बता दें कि राजगीर बिहार का टूरिस्ट प्लेस है और खिलाड़ियों के लिए वहां पर पूरी सुविधा मौजूद है. उन्होंने बताया की राजगीर के इस स्टेडियम का उद्घाटन अगले 3 से 4 महीनों में हो जाएगा.

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन