दो केंद्रों पर आज से ITI प्रवेश परीक्षा, 106 अभ्यर्थी होंगे शामिल, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
दो केंद्रों पर आज से ITI प्रवेश परीक्षा, 106 अभ्यर्थी होंगे शामिल, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में आज से ITI प्रवेश परीक्षा शुरू हो रही है. दो परीक्षा केंद्रों पर 9 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में 106 अभ्यर्थी शामिल होंगे. जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम और पुलिस बल की तैनाती की है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : जिले में आईटीआई प्रवेश परीक्षा रविवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार परीक्षा जिले के दो केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, 09 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 106 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन की अहम एडवाइजरी

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है.

कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई, सदर एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इसके साथ ही सदर एसडीएम प्रियांशु कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. किसी भी प्रकार की अनियमितता, कदाचार या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में सिर्फ 10 टीमों की भागीदारी, निजी स्कूलों ने संभाला मोर्चा, स्कूल खेल व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन