रोटरी क्लब शेखपुरा की नई टीम तैयार, रोहित सिंह अध्यक्ष, संजय कुमार सचिव व शंभू प्रसाद कोषाध्यक्ष बने

Author Umesh Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्यातिथि | Prabhat Khabar Network

रोटरी क्लब शेखपुरा सेंट्रल का वर्ष 2026-27 के लिए नया नेतृत्व स्थापित हो गया है. रोहित प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष का पदभार संभाला, साथ ही नई कार्यकारिणी ने भी शपथ ली. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Bihar shariff News : रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल का वर्ष 2026-27 के लिए इंस्टॉलेशन (शपथ ग्रहण) समारोह सोमवार को बरबीघा स्थित डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल परिसर में उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया. समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पीजे ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह को रोटरी कॉलर पहनाकर और हथौड़ी सौंपकर पदभार हस्तांतरित किया. वहीं संजय कुमार ने सचिव तथा शंभू प्रसाद मंडल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली. सभी पदाधिकारियों ने रोटरी के सिद्धांतों के अनुरूप समाज सेवा और संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया.

क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया

समारोह में रोटरी बिहार-झारखंड की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उनके साथ संदीप नारंग भी मौजूद रहे. उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी के सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का आह्वान किया. निवर्तमान अध्यक्ष प्रिंस पीजे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं. साथ ही वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. के. पुरुषोत्तम, प्रो. रमाकांत सिंह, ज्योतिष कुमार, अविनाश कुमार रंजन, अमित लोहानी, सचिन शेरगिल, सुरेंद्र प्रसाद, दीपक कौशिक, उमेश भदानी, निरंजन पांडे, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, पिंकेश आनंद, दीप्ति के. यस सहित क्लब के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ.

Also Read : फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, गया जी के युवक पर युवती के गर्भपात, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन