शेखपुरा में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 6 मामलों में नामजद शराब तस्कर भी पकड़ा गया
सांकेतिक तस्वीर
शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. 16 साल से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, 6 साल पुराने शराब तस्करी के मामले में एक कुख्यात तस्कर भी पकड़ा गया है.
Sheikhpura Absconding Accused Arrest : शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा थाना पुलिस ने लंबे अरसे से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जहां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए इन दोनों आरोपियों को दबोचा है.
आपके शहर में
16 साल से फरार जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अगबिल गांव से गिरफ्तार खेसारी मांझी की तलाश पुलिस और कोर्ट को पिछले 16 साल से जानलेवा हमले के एक मामले में थी, और यह गिरफ्तार आरोपी महादेव मांझी का पुत्र बताया गया है जो गिरफ्तारी के भय से गांव छोड़कर अन्यत्र छुपकर रह रहा था तथा इसकी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने इसके विरुद्ध कुर्की का वारंट निर्गत किया था जिसके आलोक में पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की.
6 साल पुराने मामले में कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार
उधर मुरारपुर गांव से एक कुख्यात शराब तस्कर मलखान राम को पुलिस ने 6 साल पहले के एक शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता पाई, और इस छापामारी का नेतृत्व कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप में किया.
Also Read : नालंदा में लगातार सामने आए आत्महत्या के मामले, एक्सपर्ट ने बताया कब बढ़ जाता है खतरा
शराब तस्कर का आपराधिक इतिहास और मामले
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी मुरारपुर गांव निवासी अर्जुन राम का पुत्र है, जिसके विरुद्ध कोरमा, उत्पाद सहित अन्य थानों में 6 कांड दर्ज हैं और उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार यह जेल जा चुका है तथा इस शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु कोर्ट ने वारंट जारी किया था.
दोनो फरारियों को निगरानी में भेजा गया जेल
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार दोनों फरार आरोपियों को सब इंस्पेक्टर अमित कुमार की निगरानी में सुरक्षित जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए