शेखपुरा में 12 लाख के जेवर चोरी का खुलासा, गया में पकड़ा गया आरोपी; बड़ी मात्रा में सामान बरामद
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा में 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मुख्य आरोपी को गया से गिरफ्तार किया गया है, और चोरी के जेवर खरीदने वाले खरीदार को भी पकड़ा गया है.
Sheikhpura Jewellery Theft Case : शेखपुरा में बंद मकान से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने चोर के साथ-साथ चोरी के जेवर खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया है. मामला बरबीघा नगर क्षेत्र के पटेल नगर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के पास का है, जहां विजय कुमार के बंद घर में बदमाश रोशनदान के रास्ते घुसे और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था.
आपके शहर में
एसआईटी का गठन और गया जी से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
इस मामले के उद्वेदन को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जिसमें बरबीघा थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार और अपर थानाध्यक्ष रिंकू रंजन कुमार के साथ कार्रवाई शुरू हुई, और पुलिस ने बरबीघा नगर क्षेत्र के लालू नगर पुरानी शहर के निवासी शंकर महतो उर्फ बजरंग के पुत्र अनमोल कुमार को गयाजी में गिरफ्तार कर लिया जो चोरी के बाद सामानों की बिक्री कर दिल्ली के लिए भाग रहा था लेकिन जीआरपी की मदद से पकड़ा गया.
खरीदार सोनू कुमार की गिरफ्तारी और बरामदगी
उसकी निशानदेही पर केवटी थाना अंतर्गत कुशेढ़ी गांव के विपिन सिंह के पुत्र सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने मिशन चौक पर अनमोल कुमार से सामानों की खरीदारी की थी, और पुलिस ने अनमोल कुमार के पास से सोने का एक चेन, मांग टीका, कनवाली, चांदी के पायल, मोबाइल चार्जर व 1330 रुपए नगद बरामद किए.
खरीदार के पास से मिले अन्य आभूषण
जबकि सोनू कुमार के पास से चांदी के सात पायल, चांदी के तीन बिछिया, चांदी की राखी, कमरघनी, बलिया, पायल, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोने की, जरा कानबाली और सोने के नथिया की लड़ी बरामद की गई.
प्रेस कॉन्फ्रेंस और पुलिसकर्मियों को पुरस्कार की घोषणा
इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले के उद्वेदन की विस्तार से जानकारी दी, और बताया कि इसमें शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए