मंत्री दीपक प्रकाश आएंगे शेखपुरा, तैयारियों में जुटे रालोमो कार्यकर्ता

मंत्री दीपक प्रकाश की तस्वीर
Sheikhpura News : बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश जल्द ही शेखपुरा का दौरा करेंगे. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के कार्यकर्ता इस आगमन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुटे हुए हैं. मंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता को लेकर विशेष बैठकें आयोजित की गई हैं.
Sheikhpura News : बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश के शेखपुरा आगमन को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंत्री के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव मुखिया ने की. बता दें कि मंत्री दीपक प्रकाश 11 जुलाई को शेखपुरा पहुंच रहे हैं.
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मलिक, जिला संयोजक विनोद कुमार जेल, सुनील रजक, अवधेश पासवान, विनोद यादव, देवव्रत कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की. जिला अध्यक्ष देवव्रत कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री तथा रालोमो के नेता दीपक प्रकाश का शेखपुरा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया.
अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील
बैठक में उपस्थित नेताओं ने प्रेस के माध्यम से रालोमो के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने बताया कि मंत्री का काफिला मुंगेर से शेखपुरा पहुंचेगा, जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे.
विभिन्न स्थानों पर होगा स्वागत
बैठक में तय किया गया कि मंत्री दीपक प्रकाश का स्वागत अरियरी प्रखंड के ससबहना चौक विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा.
पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी करेंगे बैठक
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतीराज मंत्री हजरतपुर मड़रो पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे. यहां वे जनप्रतिनिधियों, पंचायत अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा जिले की कई पंचायतों का निरीक्षण कर पंचायत योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.
पहली बार शेखपुरा पहुंच रहे पंचायतीराज मंत्री
पार्टी नेताओं के अनुसार पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश पहली बार शेखपुरा दौरे पर आ रहे हैं. इसे लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.
Also Read : जलजमाव से जानलेवा बनी जनता बाजार की सड़क, तीन वाहन पलटे, एक दर्जन राहगीर घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










