शेखपुरा में सड़क से हटाया गया अतिक्रमण, प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों पर भी हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा में सड़क से हटाया गया अतिक्रमण, प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों पर भी हुई कार्रवाई

शेखपुरा में सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

Sheikhpura News : शेखपुरा में अतिक्रमण हटाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. नियमों का उल्लंघन करने वालों से 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका कुमारी के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया.

अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई

अभियान के दौरान शहर के दल्लू चौक, भौजडीह रोड, हुसैनाबाद रोड तथा खांडपर स्थित जानकी मंदिर तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया गया. नगर परिषद की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें एवं अन्य सामान लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों को हटाया तथा उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी. नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से अतिक्रमण के मामले में कुल 3 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों पर भी हुई सख्त कार्रवाई

इसके साथ ही शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री के खिलाफ भी सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. जांच के दौरान प्लास्टिक का उपयोग और व्यावसायिक बिक्री करते पाए गए दुकानदारों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया. इस प्रकार दोनों अभियानों को मिलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 6 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई. इस कार्रवाई के संबंध में टैक्स दरोगा ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

Also Read : शेखपुरा में नए निबंधन कार्यालय के लिए स्थान चयनित, 50 डिसमिल जमीन आवंटित

विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन