शेखपुरा में CPI की बैठक, 1 सितंबर को दिल्ली रैली से पहले गांव-गांव पदयात्रा का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

सीपीआई जिला परिषद की बैठक को संबोधित करते इरफान अहमद फातमी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद बैठक में पार्टी प्रभारी इरफान अहमद फातमी ने देश में आपातकाल की स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अनशनकारी सोनम वांगचुक को इलाज के बहाने कैद कर लिया है। सीपीआई 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर आंदोलन करेगी और 1 सितंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करेगी।

विज्ञापन

Sheikhpura CPI Meeting : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शेखपुरा जिला परिषद की बैठक चंद्रभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में शेखपुरा पार्टी कार्यालय में हुई. इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य प्रभारी इरफान अहमद फातमी ने कहा कि आज देश के अंदर आपातकाल की अवस्था हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्र नौजवानों के हितों के लिए लगातार जंतर- मंतर पर आमरण में बैठे सोनम वांगचुक को जबरन दिल्ली पुलिस उठाकर इलाज के बहाने ले गई और कैद कर रखी है. संपूर्ण देश के अंदर इस बातों की चर्चा का विषय बन गया की अनशनकारी सिर्फ अपने बच्चों और परिवार के हितों के लिए नहीं बल्कि देश के भविष्य छात्रों नौजवानों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे. जिसके समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र नौजवान संगठन समेत संपूर्ण देश के विपक्ष के छात्र नौजवान दिल्ली के सड़क पर उतरकर आंदोलन करने लगे हैं.

20 जुलाई को युवा संगठन जंतर - मंतर पर करेंगे आंदोलन

उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के छात्र युवा संगठन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन,ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन भी बड़ी संख्या में 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन करने जा रहे हैं.उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी 1 सितंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रही है. जिसके तैयारी में संपूर्ण देश के अंदर  6 अगस्त से 15 अगस्त तक गांव-गांव में पदयात्रा चलकर जनता के सवालों को नोट करेंगे और शेखपुरा से भी बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हो.

गांव - गांव होगी पदयात्रा 

सीपीआई सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि 1 सितंबर के दिल्ली रैली की तैयारी के लिए 6 अगस्त से 15 अगस्त तक शेखपुरा के विभिन्न गांव में पदयात्रा अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत  बरबिघा अंचल के मिर्जापुर गांव से किया जाएगा. जिसकी तैयारी के लिए 26 जुलाई को काo वीरेंद्र सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर बरबीघा राजेंद्र भवन में आहूत बैठक मे बनाई जाएगी. 23 जुलाई को अरियरी अंचल 26 जुलाई को शेखपुरा अंचल और 30 जुलाई को जीबी बैठक की जाएगी. बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद सदस्य विश्वनाथ प्रसाद ,जीशान रिजवी, गुलेश्वर यादव ,दिनेश कुमार, नीधीश कुमार,  कैलाश दास ,बीरेंद्र पाण्डेय, दुर्गा मांझी अनिल रविदास व अन्य सदस्य शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन