शेखपुरा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग आरवाईए,आइसा व माले ने किया प्रदर्शन

Author Satyendra Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आइसा ,आर वाई ए और माले कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते आइसा ,आर वाई ए और माले कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा में छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे शिक्षा व्यवस्था सुधार और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन के समर्थन में था.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को आरवाईए, आइसा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.

पटेल चौक से समाहरणालय तक निकाला मार्च

प्रतिरोध मार्च की शुरुआत पटेल चौक से हुई, जो कटरा चौक और चांदनी चौक होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचा. मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय ने किया. इस दौरान आरवाईए के संयोजक रिक्की खान, आइसा संयोजक प्रवीण सिंह कुशवाहा, माले नेता कमलेश प्रसाद, राजेश कुमार राय, कमलेश मानव, तेतरी देवी, जितेंद्र मांझी, रामचंद्र रविदास सहित दर्जनों छात्र-युवा मौजूद रहे.

जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक, आइसा नेत्री नेहा बोरा और अन्य छात्र-युवा शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पेपर लीक के विरोध में आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे हैं. उसी के समर्थन में देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को इलाज के नाम पर हिरासत में लेने के बावजूद आंदोलन और मजबूत हुआ है तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा संसद मार्च में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है. प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्र-युवाओं और लोकतंत्र व न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन को और मजबूत बनाने की अपील की.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन