शेखपुरा में मौसम का यू-टर्न, लगातार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 72 घंटे के लिए 'खतरनाक' अलर्ट

बारिश के दौरान बचाव के साथ यात्रा करते साइकिल सवार
Sheikhpura Weather Update : शेखपुरा में दो दिनों से जारी बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. जहाँ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है. किसानों के लिए यह बारिश खुशखबरी लेकर आई है.
Sheikhpura Weather Update : शेखपुरा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो कहीं जलजमाव से परेशानी तो कहीं किसानों के चेहरे खिले, अगले तीन दिन भीरही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. रविवार की झमाझम बारिश के बाद सोमवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं रविवार को कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई. आईएमडी ने आज हल्की से मध्यम तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
शहर के निचले इलाकों में जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी
लगातार बारिश के कारण शहर के कचहरी सहित कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.
बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए राहत लेकर आई है. खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद बढ़ गई है.
अगले तीन दिनों तक बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं 21 और 22 जुलाई को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
Also Read : शेखपुरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल का दबदबा, जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










