13 दिनों में 4 हत्याओं से दहला शेखपुरा, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस टीम

घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस टीम

शेखपुरा में पिछले 13 दिनों के भीतर तीन बच्चों और एक महिला की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Sheikhpura Crime News (रंजीत कुमार): शेखपुरा जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पिछले 13 दिनों में तीन बच्चों और एक महिला की हत्या ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बढ़ते अपराध को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने को लेकर विशेष पहल की बात कही है.

हत्या की घटनाओं पर पुलिस का बयान

एसडीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि अरियरी के बरसा गांव में नाबालिग की हत्या कर शव फेंकने के मामले का खुलासा कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. वहीं अरियरी के बिसहिया गांव में महिला स्वच्छता कर्मी की हत्या मामले का भी जल्द खुलासा करने का दावा किया गया है.

कसार गांव की घटना से दहशत

कसार गांव में दो मासूम बच्चों की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं.

सीपीआई नेता की कार पर फायरिंग

करीब 15 दिन पहले सीपीआई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय की निजी कार पर भी गोलीबारी हुई थी. इस घटना के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है.

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

सीपीआई जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है. वहीं लोजपा के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलित समाज के लोगों की लगातार हत्या चिंता का विषय है.

सांसद-विधायक ने की कार्रवाई की मांग

इन घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती और शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने एसपी बलीराम चौधरी से मामले में सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: शेखपुरा में महिला स्वच्छचता कर्मी हत्याकांड 8 दिन बाद भी एक पहेली, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन