शेखपुरा : कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में अर्धनिर्मित शराब नष्ट करने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल

सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Sheikhpura News : मुरारपुर गांव में शराब कारोबारियों के दो गुटों में हुए हिंसक झड़प में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. आरोप है कि अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करने के बाद हमलावरों ने लोहे के पंजे और ईंट-पत्थर से वार किया.
Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में अर्धनिर्मित शराब से भरे टीना को नष्ट किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में एक पक्ष के शराब कारोबारियों ने दूसरे पक्ष के ऊपर हमला बोलकर तीन लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया.
घटना के दौरान बदमाशों ने लोहे के नाखूनी पंजे और ईंट-पत्थर से वार किया. घायलों को आनन-फानन में इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की पहचान मुरारपुर गांव निवासी पदार्थ राम के पुत्र सोनू कुमार, वकील राम के पुत्र कर्ण कुमार तथा मथुरा राम के पुत्र पुतुल राम के रूप में की गई है.
घायल कर्ण कुमार ने बताई मारपीट की पूरी घटना
इस बाबत घायल कर्ण कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी चौधरी राम शराब निर्माण हेतु खेत में अर्धनिर्मित शराब को लोहे के टीना में भरकर रखे हुए था. किसी ने टीना में छुपा कर रखे गए अर्धनिर्मित शराब को टीना फोड़कर बहा दिया.
इस बात पर चौधरी राम सहित अन्य आग बबूला होकर हमलोगों के ऊपर टीना तोड़कर अर्धनिर्मित शराब नष्ट करने का आरोप लगाकर अचानक हमला बोल दिया.
मारपीट की इस घटना में शामिल आरोपी और घायलों की स्थिति
चौधरी राम के साथ छोटू कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना में घायल लोगों में एक की हालत गंभीर बताई गई है.
कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार का बयान और पुलिस कार्रवाई
इस बाबत कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










