शेखपुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं ने प्रभात रैली से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली छात्राएं

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शेखपुरा में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. हजारों लोगों ने राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ इसमें भाग लिया. यह यात्रा लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई.

विज्ञापन

Shiekhpura Har Ghar Tiranga: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शेखपुरा समाहरणालय से विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ हजारों लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए.

इससे पहले डीएम शेखर आनंद हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. मौके पर एडीएम लखींद्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीईओ तनवीर आलम, सिविल सर्जन संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

समाहरणालय से सदर अस्पताल तक निकली तिरंगा यात्रा

समाहरणालय से निकली यह यात्रा शहर के चांदनी चौक, कटरा बाजार और पटेल चौक होते हुए पुनः सदर अस्पताल परिसर पहुंची. यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया. घंटों भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शेखपुरा बाजार गूंजता रहा. छात्र वंदे मातरम्, भारत माता की जय और महात्मा गांधी अमर रहें समेत अन्य नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते रहे. इस दौरान दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में भाग लिया.

सेल्फी प्वाइंट पर अधिकारियों ने ली सेल्फी

समाहरणालय परिसर में बनाए गए तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर डीएम शेखर आनंद, एडीएम लखींद्र पासवान सहित अन्य अधिकारियों ने मोबाइल से सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाया. इसके साथ ही तिरंगा बैलून खुले आसमान में छोड़े गए.

7 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

जिले में 7 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत लगातार विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन